5 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था 24 साल का फौजी जवान, आधी रात को मिली मौत

--Advertisement--

एक सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गई और एक अन्य शख्स घायल हो गया, आर्मी जवान छुट्टी पर घर आया था।

हिमखबर डेस्क

सुजानपुर पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले अंदराल गांव के पास गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सिविल अस्पताल टौणी देवी में चल रहा है। मृतक युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है जोकि आर्मी में कार्यरत था और आजकल छुट्टी पर घर आया हुआ था।

पंचायत भटेड़ प्रधान प्रकाश चंद के बोल 

ग्राम पंचायत भटेड़ के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया विकास कुमार उम्र 24 साल और निखिल कुमार उम्र 22 साल दोनों कार से ऊहल से घर की तरफ जा रहे थे। अचानक अंदराल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।इस हादसे में विकास कुमार की मौत हो गई जबकि निखिल कुमार घायल हो गया। निखिल कुमार का इलाज टौणी देवी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, भटेड़ निवासी विकास व निखिल कार से अंदराल गांव गए हुए थे। वापसी में घर आते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचकर लोगों ने कार से विकास और निखिल को बाहर निकाला। दोनों को टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के बोल 

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देर रात गोशाला में भड़की आग, दो गायों की दर्दनाक मौत; सलानी में मचा हड़कंप

नाहन के सलानी में देर रात गोशाला में अचानक...