मनेई में चोरी हुई पाइपों को पुलिस ने पंजाब से किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार तीसरा फरार

--Advertisement--

मने में चोरी हुई पाइपों को पुलिस ने पंजाब से किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार तीसरा फरार।

मनेई/शाहपुर – अमित शर्मा 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत मनेई के समीप गत 23 अगस्त को इन्फोरटेक्नो कंपनी की पेयजल स्कीम 100 पाइप चोरी हो गई थी।

जिस पर आईटी इंजीनियर राजकुमार द्वारा पुलिस थाना शाहपुर में मनेई में कंपनी की किसी सिंचाई योजना के लिए रखी गई 7.50 लाख रूपए की 100 पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

जैसे ही मामला दर्ज हुआ, पुलिस थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने पुलिस टीम का गठन किया तथा तुंरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुए। बुधवार रात को पुलिस टीम ने चोरी की गई 100 पाइपो में से 61 पाइप को पंजाब के सरहंद से बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल 

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के निर्देशानुसार इसके लिए दूसरे राज्य में आरोपियों को पकड़ने और चोरी हुई पाइप को बरामद करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था।

जिसमें एएसआई दिनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5.50 लाख रुपए की 61 पाइप को पंजाब के सरहंद फतेहगढ़ से बुधवार 23 अक्टूबर रात को बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो आरोपी सुदाम हुसैन तथा मुहमद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी पकड़ से अभी बाहर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, तीनो आरोपी जम्मू कश्मीर जिला कठुआ गांव वाणी के हैं। उन्होंने कहा की बाकी पाइप को भी शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...