लेडी गवर्नर ने सफाई कर्मचारियों एवं मरीजो को प्रदान की स्वच्छता किट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज दिनांक 10-10-2024 को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा, लेडी गवर्नर “श्रीमती जानकी शुक्ला ने “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं मरीजो को 120 स्वच्छता किट प्रदान की

कार्यक्रम के प्रारंभ में डा० लोकेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला ने लेडी गवर्नर को टोपी एवं शाल पहना कर स्वागत किया तथा डा० गंगा शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से लेडी गवर्नर को अवगत करवाया एवं राज्य रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश वर्मा सचिव राज्यपाल एवं महासचिव राज्य रेडक्रॉस सोसायटी तथा साधना ठाकुर सदस्या अस्पताल कल्याण अनुभाग सहित अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं श्रीमती बिंदु सैनी, सुषमा मिनोचा, सुबिधा, लोकेश्वरी, गुरप्रीत, कमला भोइल एवं श्वेता सूद और राज्य रेडक्रॉस के स्वयसेवकों ने भाग लिया

कार्यक्रम के अंत में डा० लोकेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला ने अध्यक्षा, अस्पताल कल्याण अनुभाग जानकी शुक्ला का आभार प्रकट किया व भविष्य में भी राज्य रेडक्रॉस से इसी प्रकार के सहयोग की कामना की

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...