नगर परिषद मैदान में चल रही रामलीला में राम भरत मिलाप देख भावुक हुए दर्शक

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

नगर परिषद मैदान में चल रही रामलीला के छठे दिन राम भरत मिलाप देख लोग भावुक हो गए। वहीं रामलीला की शुरुवात श्री गणेश की आरती से की गई। जिसमें राम भरत मिलाप , सरूपनखा लक्ष्मण संवाद, खर दूषण का प्रभु श्री राम के हाथो वध, रावण दरबार, सीता हरण, जटायु वध आदि दृश्यो का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर राइजिंग स्टार प्ले वे स्कूल की प्रिंसिपल पूजा वालिया व टीवीएस शो रूम के मालिक कपिल वालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सभा के सदस्यों द्वारा मुख्यतिथियो का स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। आए हुए मुख्य अतिथियों ने रामायण प्रतियोगिता के 20 भाग्यशाली विजेता बच्चों को पुरुस्कृत किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलीला का हर एक पात्र कुछ ना कुछ सीखता है जिससे प्रेरित होकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। श्री राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि 11 अक्टूबर को साय 3:30 बजे परिधान प्रतियोगिता सांस्कृतिक एकल नृत्य व सांस्कृतिक नृत्य ग्रुप व राम लीला से संबंधित पात्रों के अभिनयो की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वह रामलीला के सभा के सदस्यों के पास अपना नाम दर्ज करवा सकता है। वहीं प्रतियोगिता के दौरान विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। रामायण प्रतियोगिता के 51 बंपर पुरस्कार दशहरा के दौरान रात्रि में निकाले जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर रामलीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा,उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, संजय कोच, राम स्वरूप वर्मा, मुकेश मेहरा,अतुल चौधरी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...

धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों और स्टाफ समेत 8 घायल

हिमखबर डेस्क लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह कांगड़ा...