शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर की गाड़ी की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर की गाड़ी की पांवटा साहिब में एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और पूर्व विधायक सहित उनका चालक बाल-बाल बच गए। हादसे में दोनों को कोई चोट नहीं आई है, हालांकि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।

बलदेव तोमर के बोल

बलदेव तोमर ने बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे वह तारुवाला में शुभखेड़ा से हिमुडा कॉलोनी स्थित अपने निवास की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी।

तोमर ने बताया कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि वह आज नाहन में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने आए है। बताया यह भी जा रहा है कि ट्रक चालक ने गलती को स्वीकार कर लिया था। ट्रक ओवरलोड होने की वजह से समय पर ब्रेक नहीं लगी। जिस कारण यह हादसा हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...