पहले नवरात्र पर दर्दनाक हादसा, चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र

--Advertisement--

डमटाल – व्यूरो

थाना डमटाल के अधीन बदरोया पंचायत में डेरा जगत गिरी महाराज आश्रम के साथ लगती चक्की खड्ड में पिता-पुत्र डूब गए हैं। इसमें पिता की मौत हो गई है, जबकि उनके पुत्र ओजस जिसकी उम्र 13 वर्ष है, लापता बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डमटाल से पुलिस टीम घटनस्थल पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने चक्की दरिया की गहराई से एक शव को ढूंढ लिया।

मृतक की पहचान विनय महाजन पुत्र बिशन दास गुप्ता बसंत कॉलोनी सैली रोड पठानकोट के रूप में हुई है। अंतिम सूचना मिलने तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता युवक को तलाशने में जुटी हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...