भीख मांगने के बहाने चोरी, दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ा

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन शहर के बाजारों में बाहर से आए बच्चों और महिलाओं द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। हाल ही में एक दुकानदार ने ऐसे ही एक बच्चे को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ये लोग बाजार में भीख मांगने के बहाने आते हैं और मौका मिलते ही चोरी करने लगते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाहर से आने वाले ऐसे लोगों की पहचान की जाए और उनसे पूछताछ की जाए कि कहां से आ रहे हैं और सोलन में क्यों घूम रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों से सोलन बाजारों में इनकी संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: बिजली सब्सिडी के लिए इस दिन से शुरू होगी राशन कार्ड को मीटरों से जोड़ने की प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी लेने के लिए...

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...