चुवाड़ी कॉलेज में कर सकेंगे रसायन विषय में पीजी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के विद्यार्थियों को अब रसायन विषय में पीजी की पढ़ाई करने के लिए धर्मशाला या शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने चुवाड़ी कॉलेज में रसायन विषय में 20 और हिंदी व राजनीतिक शास्त्र में तीस-तीस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह प्रवेश प्रक्रिया छह अक्तूबर तक जारी रहेगी। विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.gcchowari.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सात अक्तूबर को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद आठ अक्तूबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

बहरहाल, विद्यार्थियों को अब इन विषयों में पीजी करने के लिए स्थानीय कॉलेज में ही सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले विद्यार्थियों को इन विषयों में पीजी करने के लिए धर्मशाला और शिमला का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें वहां मकान किराये पर लेना पड़ता था।

इसके चलते कई विद्यार्थी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते बाहरी जिलों का रुख नहीं कर पाते थे। अब सरकार ने युवाओं की इस समस्या का समाधान कर दिया है। चुवाड़ी कॉलेज में तीन विषयों में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करवाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया के बोल

कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने बताया कि कॉलेज में तीन विषयों में विद्यार्थी पीजी कर सकेंगे। कहा कि इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी। बताया कि पहली मेरिट सूची सात अक्तूबर को जारी होगी जबकि आठ अक्तूबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में तबादलों पर लगी रोक, अब विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी अनुमति

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों...

धुम्मु शाह की छिंज में गूंजेगा दमखम, 9–11 अप्रैल तक जुटेंगे देश-विदेश के नामी पहलवान

धुम्मु शाह में देश -विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे...

जिला कांगड़ा में खाद्य वस्तुओं की अधिकतम दरें निर्धारित अधिसूचना जारी

धर्मशाला, 7 अप्रैल - हिमखबर डेस्क  जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा हेमराज...

सजना साथ निभाना…साथ-साथ जेल है जाना, पति-पत्नी के ये कैसे जोड़े, नशे के सारे रिकार्ड तोड़े?

हिमखबर डेस्क मंडी में लव पार्टनर अब क्राइम पार्टनर बन...