शीत मरुस्थल “काज़ा” में पहली बार महिला अफसर की तैनाती, माइनस 30डिग्री तापमान से होगा सामना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश का एक शीत मरुस्थल क्षेत्र काजा, जहां सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। भारी बर्फबारी से क्षेत्र कई दिनों तक शेष दुनिया से कटा रहता है। ऐसी विकट परिस्थितियों  में एक युवा महिला प्रशासनिक अधिकारी यहां की बागड़ोर एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में संभालेंगी।

लाहौल व स्पीति के काजा उपमंडल के इतिहास में ये पहली दफा हुआ है, जब यहां SDM के पद पर महिला अफसर की तैनाती की गई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, इसमें कुल 29 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

इनमें 2021 बैच की युवा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी शिखा का नाम भी शामिल था। शिखा, लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल में उपमंडलाधिकारी (SDM) के रूप में कार्यभार संभालेंगी। शिखा का यह पदस्थापन ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले काजा में हमेशा पुरुष अधिकारियों ही तैनात रहे है।

शिखा चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के मंगनूह गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के 2021 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था। यह शिखा का चौथा प्रयास था। शिखा की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल ककीरा, चंबा से हुई थी। वह अपने सात बहनों में सबसे छोटी हैं। पिता भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शिखा की माता का निधन 2006 में कैंसर के कारण हो गया था।

शिखा की इस नियुक्ति को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में  महिला सशक्तिकरण की दिशा में  एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर लाहौल-स्पीति के काजा क्षेत्र में महिला अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने के दिशा में काजा एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। विशेष रूप से शीतकाल के दौरान सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...