मोबाइल टावर से चोरी किए सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर- स्वर्ण राणा

पुलिस पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने इलाके में मोबाइल टावर से चोरी हुए सामान के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि 16 सितंबर को सदवां में मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी हुए थे और इस बावत पुलिस नूरपुर में मामला थाना दर्ज किया गया था। पुलिस ने काल डिटेल एवं अन्य सुबूतों के आधार पर इस मामले में शिव कुमार, प्रीतम व साहिल को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। चोरी की दूसरी घटना 24 सिंतबर को फत्तु का बागा (गंगथ) में हुई थी। यहां से भी आरोपितों ने मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी किए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, काल विवरण और मुखबिर की सूचना के आधार पर साहिल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। चोरी की तीसरी घटना 27 सितंबर को हुई थी। आरोपितों ने पृथ्वीपुर में मोबाइल टावर से 17 बैटरी चोरी की थी।

16 सितंबर को आरोपितों ने सदवां में दिया था वारदात को अंजाम, थाने में दर्ज था केस, 24 सितंबर को फतु का बाग में स्थित मोबाइल टावर से चुराया था सामान, 27 सितंबर को पृथ्वीपुर में मोबाइल टावर से 17 बैटरी की थी चोरी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...