बंगाली समुदाय के एक गुट ने दूसरे पर गंडासियों, तलवारों से किया जानलेवा हमला, चार गाड़ियां भी की क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट 

उपमंडल ज्वाली के अधीन आने वाली पंचायत सिद्धपुरघाड के वार्ड नंबर 5 के एक ही समुदाय ने बडूखर के दूसरे बंगाली समुदाय पर डंडों, गंडासियों, तलवारों और कई तरह के हथियारों से खूनी झड़प होने का मामला पिछले कल खुब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

बताते चलें कि सिद्धपुरघाड निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को बडूखर निवासी ने अपने दंगल के लिए आमंत्रित किया था और मैं अपने साथियों के साथ वहां गया था।

दंगल में ही बंगाली समुदाय के रवि कुमार सोहर निवासी, काका कुमार, शिबू धाव, पवन कुमार, घेटा, रोहित धाव, राहुल धाव, विकी कुमार गगथं ने मेरे ऊपर अपनी गैंग के साथ अचानक गंडासियों, तलवारों और डंडों से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

 

वही पीड़ित कृष्ण कुमार और उसकी वहन ने यह बताया कि बडूखर बंगाली समुदाय रवि कुमार अक्सर भांग और चिट्टे जैसे नशे के कारोबार में संलिप्त हैं जो कि अक्सर लुधियाना, जालंधर और जसूर में नशें का व्यापार धड़ल्ले से कर रहे हैं।

वहीं पीड़ित कृष्ण कुमार और उसके परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि  रवि कुमार के विरुद्ध सख्त से सख्त कारवाई की जाए ताकि हमारी युवा पीढ़ी सुरक्षित रह सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...