बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे 2 दोस्त, रास्ते में वाॅलीबाॅल ने करवा दिया बड़ा हादसा

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पांवटा साहिब-यमुनानगर नैशनल हाईवे पर बहराल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की माैत हो गई जबकि एसएचओ करतार सिंह ने दूसरे युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार नरेश कुमार अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक पर घूमने के लिए यमुनानगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बहराल के पास अचानक स्कूल की तरफ से वाॅलीबाॅल सड़क पर आ गया, जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

बाइक के सड़क पर गिरने के कारण राहुल पुत्र पृथ्वीराज निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश व नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के समय एसएचओ करतार सिंह गाड़ी में गश्त पर बहराल की तरफ जा रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर 2 युवक गंभीर रूप से पड़े हुए हैं। उन्होंने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल नरेश कुमार का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल के पिता पृथ्वीराज और माता गीता देवी काफी समय से पांवटा साहिब के मालवा कोटन में रहते हैं तथा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वे अपने बेटे को डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब में पढ़ा रहे थे।

एएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...