धिरड़ में प्रतिभाशाली बेटियों को किया पुरस्कृत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने शनिवार को ग्राम पंचायत धिरड़ के आंगनवाड़ी केंद्र खुराल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक सरोज ठाकुर ने कहा कि हमें बेटा-बेटी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं।

कार्यक्रम के दौरान वृत्त पर्यवेक्षक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाओं और पोषण अभियान की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने शिक्षा और खेलों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली ग्राम पंचायत धिरड़ की तीन लड़कियों अदिति चौधरी, सानिया और ईशु को पुरस्कृत भी किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, कविता, शर्मिला, कांता, चंचला, मोनिका, रिंकू और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

हिमखबर डेस्क रामपुर बुशहर की उपतहसील तकलेच में पुल के समीप...

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...