मंडी में वन कर्मियों के कैमरे में कैद हुआ मादा तेंदुआ और शावकों का दुर्लभ वीडियो

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर के उरला फॉरेस्ट रेंज में बीते 5 सितंबर को वनकर्मियों ने एक असाधारण दृश्य देखा, जब वह बरोट वाली सड़क पर गश्त कर रहे थे। रेंज ऑफिसर शिवम रत्न के नेतृत्व में टीम ने एक मादा तेंदुआ और उसके चार शावकों को जंगल से सड़क की ओर आते हुए देखा।

इस घटना के दौरान वनकर्मियों ने अपनी गाड़ी रोक दी। तेज लाइट्स देखकर मादा तेंदुआ और उसके शावक थोड़े घबराए, लेकिन उन्होंने अपना रास्ता नहीं बदला और आगे बढ़ गए। इस संपूर्ण दृश्य को फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर शिवम रत्न और उनकी टीम ने अपने मोबाइल में कैद किया। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को चंबा जिले के डलहौजी का बताकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। असल में यह वीडियो मंडी जिले के जोगिंद्रनगर वन मंडल के उरला फॉरेस्ट रेंज का है।

डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती के बोल

डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती ने इस वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं वन कर्मियों के लिए सामान्य हैं, जो जंगल की सुरक्षा और वन्य जीवन के संरक्षण में लगे रहते हैं। कमल भारती ने कहा कि तेंदुए और अन्य जंगली जानवर हमारी प्रकृति और वन्य जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

लोगों को इन जानवरों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की आवश्यकता है, जैसे हमारे वनकर्मी रहते हैं। उन्होंने बताया कि उरला फॉरेस्ट रेंज में तेंदुए और भालुओं सहित अन्य प्रकार के जंगली जानवरों और जीवों की काफी संख्या है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...