मामून कैंट के पास बड़ा हादसा: चंबा से अमृतसर जा रही HRTC बस अनियंत्रित हो कर होटल में जा घुसी, मौके पर एक युवा की मौत ,16 यात्री हुए घायल

--Advertisement--

पठानकोट – भूपेंद्र सिंह राजू

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हुई है। चंबा डिपो की यह बस पंजाब के पठानकोट में हादसे का शिकार हुई है।

फिलहाल, एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पठानकोट पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात को पठानकोट को चंबा से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ है। चंबा से पठानकोट की ओर से जा रही एचआरटीसी की बस गांव बुंगल बधानी के पास हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव बुंगल बधानी के पास बस सड़क पर अचानक पलट गई और सवार घायल हो गए। बस के आगे के शीशे भी हादसे में टूट गए। बस चंबा से अमृतसर जा रही थी।

मामून पुलिस थाना प्रभारी रजनी बाला के बोल 

पुलिस थाना मामून की प्रभारी रजनी बाला ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार हुई है। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 16 घायल हैं। उन्होंने बताया कि 1 घायल की हालत गंभीर है और बाकी सब ठीक हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...