बसाल में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना के बसाल में इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी अप्पर बसाल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार सुबह ऊना स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों को उतारने के बाद चुरूडू टकाराला स्टेशन जा रही थी। बसाल पहुंचने पर नरेंद्र ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके चलते नरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। रेलवे पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।

रेलवे चौकी इंचार्ज एएसआई अजय ऐरी के बोल

रेलवे चौकी ऊना के इंचार्ज एएसआई अजय ऐरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...