अग्निशमन विभाग ज्वाली ने सिखाए आपदा से निपटने के गुर

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

शहीद बीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ में अग्निशमन विभाग ज्वाली से रविन्द्र कुमार के नेतृत्व मे आई टीम ने विद्यालय के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए। उन्होंने खास तौर पर आग लगने के संभावित कारणों व उनसे बचाव के तरीकों पर बात चीत की।

उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना घटित हो जाये या कोई आपदा आ जाये तो घबराने की बजाय सयम से काम लें। उनकी टीम ने बच्चों को प्रदर्शन करके दिखाया कि आग लगने पर अग्निशमन यन्त्र का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार धीमान ने अग्निशमन विभाग की पूरी टीम का विद्यालय में आने व बच्चों को आपदा प्रवंधन के गुर सिखाने पर धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...