गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद, 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद, 3 गिरफ्तार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल के पास पुलिस टीम ने एक बोलैरो कैम्पर गाड़ी से अवैध शराब के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि पांवटा साहिब की तरफ से शिलाई की तरफ एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुरुवाला पुलिस टीम ने पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे-707 पर सिरमौरी ताल के पास नाका लगाया।

नाके के दौरान पांवटा साहिब की तरफ से बोलैरो कैम्पर गाड़ी आई तो पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर गाड़ी के चालक बाबू राम उर्फ बब्बू पुत्र पदमा राम, निवासी नज्द सब्जी मंडी कथेड़, डाकघर चम्बाघाट सोलन तथा गाड़ी में सवार दिनेश कुमार पुत्र मेद राम, निवासी बागी डाकघर कुठाड़, तहसील कसौली जिला सोलन व सुरेश कुमार पुत्र राम किशन, निवासी गोढती कनेता, तहसील कसौली जिला सोलन से पूछताछ की।

गाड़ी की तलाशी लेने के बाद गाड़ी से 37 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी अदिति सिंह के बोल

एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है तथा 3 लोगों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...