गोविंदगढ़ में पतंग को लेकर विवाद, महिला से बदसलूकी के आरोप

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर मुख्यालय नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ में पतंग को लेकर हुए विवाद के बाद महिला से बदसलूकी की घटना सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके गले से चेन और कान की बालियां छीन लीं।

महिला के अनुसार, यह घटना तब हुई जब राजू, सनी, श्यामू सिंह, गब्बर सिंह, और सोम पाल सिंह अचानक उनके घर आ गए। महिला ने शिकायत में बताया कि इन सभी लोगों ने घर में घुसकर उनकी माता के साथ बदतमीजी की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

बताया जा रहा है कि घटना घर पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना कि पतंगबाजी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में शिकायतकर्ता महिला सोहन कौर ने उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related