ED कार्यालय के बाहर गरजी कांग्रेस, हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर JPC जांच की मांग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जेपीसी द्वारा जांच व SEBI चीफ को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

इसी कड़ी में वीरवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छोटा शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिडनबर्ग रिपोर्ट से अब साबित हो चुका है कि किस प्रकार अदानी समूह द्वारा देश में व्यापार को प्रभावित किया गया है।

कांग्रेस पहले से ही इस मुद्दे को उठाती रही है लेकिन अब हिंडनबर्ग रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि देश में हर तरह के बिजनेस में अदानी ग्रुप का ही कब्जा हो गया है।

कांग्रेस द्वारा मांग की जा रही है कि एक ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी गठित कर जांच की जाए। इसी तरह सेबी अध्यक्ष को हटाने की भी मांग कांग्रेस करती है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में ईडी कार्यालय के बाहर आज सांकेतिक धरने दिए जा रहे हैं। अदानी ग्रुप द्वारा देश में बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है और इसमें सेबी की चेयरपर्सन की संलिप्तता भी स्पष्ट नजर आ रही है।

कांग्रेस मामले की जांच की मांग कर रही है और सेबी चेयरपर्सन को पद से हटाने की मांग को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सांकेतिक धरना हैं लेकिन सरकार जागती नहीं है तो भविष्य में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...