मछुआरों ने अपनी समस्याओं को लेकर DC को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जनपद में मछुआरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराया रहा है। जिसे लेकर वीरवार को मछुआरों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच अपनी समस्याओं को लेकर DC को ज्ञापन सौंपा है।

मछुआरों ने डीसी को बताया कि उनकी रोजी-रोटी गंभीर संकट में है और उन्होंने तत्काल समाधान की मांग की है।मछुआरों का कहना है कि मत्स्य सहकारी सभा दी गोबिंद सागर ऑस्टिज फिशर मैन को सीधा लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि मछलियां इकठ्ठा करने के लिए उन्हें मोटर बोट चलानी पड़ती है और कर्मचारियों की भी जरूरत होती है जिनके खर्चे का भार उनके लिए भारी पड़ रहा है।

मछुआरों ने आरोप लगाया कि कोलडेम द्वारा बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़े जाने की वजह से उनके जाल टूट जाते हैं और पानी के तेज बहाव में मछलियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है।

इस स्थिति के चलते मछुआरों को रोजी-रोटी की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मछुआरों ने डीसी से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...