शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान ऐसे फंसे जाल में

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू                                                                                    

जिला पुलिस नूरपुर को शराब माफिया के खिलाफ चलाए आभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे देहरी के समीप नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान राजा का तालाब से रैहन की तरफ जा रही गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो 25 पेटी संतरा मार्का बरामद हुई।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शराब व गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला निवासी वासा छत्र तथा देस राज निवासी छत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी गुप्त सूचना के आधार पर मिली थी कि गाड़ी में शराब की खेप आ रही है, जिस पर नाकाबंदी करके शराब पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला निवासी वासा छत्र व देस राज निवासी छत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...