सुंदरनगर जलाशय से 8 दिन बाद बरामद हुआ ITI चच्योट की छात्रा हिमानी का शव

--Advertisement--

सुंदरनगर, 16 अगस्त – अजय सूर्या                                          

मंडी जिला के उपमंडल गोहर पंचायत की बासा (सनथर) निवासी 20 वर्षीय हिमानी पुत्री कमल देव करीब एक सप्ताह बाद बग्गी नहर में छलांग लगाने से अपनी जान गंवा बैठी थी। जिसका शव शुक्रवार सुबह सुंदरनगर जलाशय से 8 दिनों बाद बरामद हुआ है।

जलाशय में तैरते शव को स्थानीय लोगों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही, परिजनों ने भी मौके पर पहुंच शव की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार जिस दिन यह घटना घटी उस दिन हिमानी का आईटीआई में अंतिम दिन था व उसके बाद उसके एग्जाम होने थे।

हिमानी ने बग्गी नहर में छलांग लगाने का कदम क्यों उठाया यह बात हिमानी के परिजनों के लिए रहस्य बना हुआ है। इस घटना को लेकर हिमानी के परिवार वालों ने रती थाना में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिजनों के अनुसार हिमानी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। हिमानी के परिवार वाले व उसके तमाम रिश्तेदार हर रोज उसकी तलाश करने बग्गी नहर से लेकर सुंदरनगर जलाशय तक जाते थे लेकिन वे हर रोज निराश होकर खाली हाथ वापिस घर लौट आते थे। जैसे ही सुंदरनगर जलाशय में मिले शव को लेकर उन्हें सूचना मिली तो परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की तो शव हिमानी का निकला।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...