काँगड़ा: कोर्ट में सजा होते ही उठाया यह खौफनाक कदम, मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                 

गत दिवस धर्मशाला कोर्ट में एक नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने पर कोर्ट ने एक आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति जमानत पर था तथा पिछले कल कोर्ट में फैसले की सुनवाई के लिए गया था। जैसे ही आरोपी को सजा हुई वह घबरा गया।

थाना प्रभारी धर्मशाला संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाने के बाद गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सूचित किया। तब तक उस व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया।

उसे रैफर करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र...

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...