भंयकर आपदा से प्रभावित परिवारों एवं भूस्खलन जैसे मामलों में तुरंत शुरू हो राहत एवं बचाव कार्य

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – ए के शर्मा                                                                  

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने भंयकर आपदा से प्रभावित परिवारों एवं भूस्खलन जैसे मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन को सिर्फ मौका देखने एवं नेताओं को सिर्फ संवेदना प्रकट करने तक सीमित ना रहते हुए प्रभावित परिवारों एवं ऐसे भूस्खलन जहां रिहायशी मकानों को खतरा बना है वहां तुरंत राहत एवं बचा व कार्य शुरू करने संबंधी पग उठाए जाने चाहिए ना कि मौका देखने तक ही सीमित रहना चाहिए।

राणा ने कहा कि पिछली बरसात में जिन घरों को भारी भूस्खलन से नुकसान हुआ था, उसकी भी सिर्फ पंचायतों के माध्यम से एक गुगल शीट ही तैयार की गई थी जबकि मौके पर आज तक बिना धनराशि की प्राप्ति के चलते कोई भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि अब इस भारी बरसात में पूर्व में हुए भूस्खलन का आकार और बढ़ने से रिहायशी मकान और खतरे की चपेट में आने शुरू हो गए हैं और जिससे ऐसे रिहायशी मकानों में रह रहे परिवारों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

अतः प्रशासन से मांग की जाती है कि रिहायशी मकानों के साथ लगती भूमि पर हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए बिना किसी देरी के बचाव कार्य शुरू किया जाए ताकि समय रहते रिहायशी मकानों को बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...