चट्टानों से टकराने के साथ पानी में समाई; लोगों ने महिला को निकाला बाहर, मायके से लौट रही थी
हिमखबर डेस्क
बड़ोह के नजदीकी बाथू खड्ड में एक महिला द्वारा छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय संदला देवी पत्नी सुभाष चंद्र निवासी निहारगलू से अपने मायके गांव ऐरला में आई हुई थी।
गुरुवार दोपहर बाद वह अपने घर निहारगलू वापस जा रही थी। बड़ोह पहुंचने पर उसकी निहारगलू जाने वाली बस छूट गई। बस छूट जाने के कारण वह पैदल ही निहारगलू जाने लगी। संदला देवी का पुत्र बड़ोह बस अड्डे में चाय की दुकान करता है। जब उसे पता चला कि उसकी मां पैदल जा रही है तो वह बाइक लेकर उसे छोडऩे के लिए जाने लगा।
जब वह पुल के पास पहुंचा, तो संदला देवी ने देखते ही देखते पुल से छलांग लगा दी। वह नीचे एक पक्की चट्टान में गिरने के बाद गहरे पानी में जा गिरी तथा लगभग 300 मीटर तक पानी में बह गई बेटे के शोर मचाने के बाद कुछ लोग सहायता के लिए दौड़े तथा संदला देवी को पानी से बाहर निकाला तथा उसे 108 के माध्यम से बड़ोह स्थित सामुदायिक केंद्र लाया गया।
चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बड़ोह पुलिस द्वारा केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है।

