बनेर खड्ड पर बने पुल के समीप अज्ञात शव बरामद

--Advertisement--

बनेर खड्ड पर बने पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। 

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना हरिपुर के तहत निकटवर्ती बनेर खड्ड पर बने पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड्ड में गुलेर की साइड पर चट्टानों में एक व्यक्ति को देखा गया। यह व्यक्ति नग्न अवस्था में था जिसको किसी ने वहां पर देखा। इस बारे में पुलिस थाना हरिपुर में सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ए.एस.आई. माया मछिन्दर नाथ, कार्यवाहक थाना प्रभारी चमन लाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तथा शव को कुछ लोगों की सहायता से बाहर निकाला। शव का पंचनामा तैयार करने के उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार के बोल

इस मौके पर डीएसपी देहरा अनिल कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की आयु 40-45 वर्ष के बीच लग रही है। शव 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की दाहिनी बाजू में शिवजी और बाईं बाजू की कलाई में ओम का चिन्ह बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा जा रहा है जहां पर उसे शव गृह में 2 दिन शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण यह शव बहता हुआ यहां आ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...