देहरियां में खुलेगा कांगड़ा जिले का पहला ट्रैफिक थाना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां   

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के देहरियां में कांगड़ा जिले का पहला ट्रैफिक पुलिस थाना खुलेगा। मटौर से शिमला के लिए बन रहे फोरलेन पर यातायात सुचारू रखना और यातायात नियमों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई करना इस पुलिस थाना का काम रहेगा।

गलत लेन में घुसने, वाहनों की ओवर स्पीड और फोरलेन के अंतर्गत पेश आने वाले सड़क हादसों की निगरानी इस ट्रैफिक पुलिस थाना के अंतर्गत होगी। इस ट्रैफिक पुलिस थाना का कार्य क्षेत्र नादौन के ब्यास पुल से लेकर कांगड़ा के रानीताल तक होगा।

इसके अलावा कांगड़ा जिले में तीन पुलिस चौकियों को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना में तबदील किया जा रहा है। इसमें ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मझीण, जसवां परागपुर के अंतर्गत डाडासीबा और कांगड़ा के अंतर्गत आने वाली रानीताल पुलिस चौकी शामिल है।

वर्तमान में मझीण पुलिस चौकी, पुलिस थाना खुंडियां, डाडासीबा पुलिस चौकी, देहरा पुलिस थाना और रानीताल पुलिस चौकी कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत आती है। अधिकतर गंभीर मामलों को पुलिस चौकी से पुलिस थाना में ट्रांसफर किया जाता है, लेकिन इन तीनों पुलिस चौकियों के स्तरोन्नत होने से जहां इनके स्टाफ में वृद्धि होगी, वहीं पर लोगों को भी अपने विभिन्न प्रकार के विवादों को निपटाने में सुविधा मिलेगी। वहीं मामलों को सुलझाने में समय की भी बचत होगी।

हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के बोल

देहरियां में जिले का पहला ट्रैफिक पुलिस थाना खुलेगा। मटौर से शिमला फोरलेन पर इसकी बहुत आवश्यकता है। इसके अलावा रानीताल, डाडासीबा और मझीण पुलिस चौकी को भी पुलिस थाना में तबदील किया जाना है। इन चारों का प्रस्ताव पुलिस निदेशालय और प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...