मंडी में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट, उपायुक्त ने सतर्क रहने की दी सलाह

--Advertisement--

मंडी, 23 जुलाई – अजय सूर्या   

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा जिला मंडी के कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आने का येलो अलर्ट जारी होने पर लोगों को  सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने  24 और 26 जुलाई  मंडी जिला में कुछ स्थानों पर  भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 23 और 25 जुलाई को हल्की से दरम्यानी वर्षा होने का अनुमान बताया है।

फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मध्यनजर उन्होंने 24 और 26 जुलाई को जिला के आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी-नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

उन्होंने इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटने  से बचाव के लिए सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें।

आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक  जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...