धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए तत्परता से किया जाएगा कार्य: पठानियां

--Advertisement--

धारकंडी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्य सचेतक बनने पर दी बधाई

शाहपुर, 22 जुलाई – नितिश पठानियां

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

सोमवार को धारकंडी कांग्रेस अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ,जिला कांगड़ा कांग्रेस कार्यकारिणी में वरिष्ठ महासचिव अक्षय कुमार, उप प्रधान दरीनी, कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू राजपूत लाहड़ी, व मुनीश शर्मा आज माननीय उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां को शिमला में अपना कार्यभार सम्भालने पर बधाई देते हुए धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए भी आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के समक्ष भी धारकंडी क्षेत्र के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए सभी वायदों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जाएगा।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दिनरात कार्य किया जाएगा तथा लोगों की सहभागिता से विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...