अधिकारियों-कर्मचारियों ने की शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की सफाई

--Advertisement--

अधिकारियों-कर्मचारियों ने की शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की सफाई

हमीरपुर 20 जुलाई – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान पर शनिवार सुबह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर की सफाई की।

इस दौरान उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, तहसीलदार सुभाष चंद, नायब तहसीलदार जगदीश चंद, नगर परिषद के एसडीओ, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वयं दराट, फावड़ा और झाड़ू उठाकर परिसर में उगी झाड़ियों एवं कूड़े-कचरे को हटाया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि युद्ध स्मारक के निर्माण के साथ-साथ इस पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इसे एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसमें शहीदों के सम्मान एवं उनकी यादों को संजोने के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह-शाम सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे यहां अच्छा समय व्यतीत कर सकें।

उपायुक्त ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों तथा शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के भाई डॉ. मुकुल शर्मा से भी चर्चा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...