हिमाचल में चार माह के बच्चे को उठा ले गया बंदर, अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

हिमाचल में चार माह के बच्चे को उठा ले गया बंदर, अस्पताल में भर्ती।

ऊना – अमित शर्मा 

जिला मुख्यालय के साथ लगते चताड़ा गांव में चार माह के बच्चे को एक बंदर उठा कर ले गया। बंदर ने बच्चे को उठाकर कुछ दूर ले जाकर बजरी के ढेर पर पटक दिया।

जिसमें बच्चा बुरी तरह से घायल हुआ है। बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर वन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ऊना शहर के ज्योती अपने चार माह के बेटे के साथ अपने मायके चताड़ा गांव आई थी। ज्योति अपने बेटे को गोद में उठाकर घर के समीप जा रही थी। तभी अचानक बंदर आ गया और मां बेटे पर झपट पड़ा।

इस दौरान बंदर ज्योति के चार माह के बेटे को छीन ले गया। ज्योति ने चिल्लाते हुए स्थानीय लोगों की मदद मांगी। ज्योति को चिल्लाता देख आस पास के लोग मदद के लिए आगे आए और बच्चे को छुड़ाने के लिए बंदर के पीछे भागे।

लोगों को अपनी ओर आते देख बंदर ने बच्चे को बजरी के ढेर पर पटक दिया। घटना में बच्चे बुरी तरह जख्मी हुआ है। बच्चे के शरीर पर बंदर के नौंचने के भी जख्म हुए हैं।

गांव वासियों का कहना है कि इससे पहले भी बंदरों ने कई लोगों को घायल किया है। वन मंडल अधिकारी ऊना, सुशील राणा का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। जो विभाग के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। विभाग जल्द ही बंदरों ही इसके समाधान के लिए अभियान शुरू करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...