अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग ने 6 लोगों को दिए नोटिस

--Advertisement--

अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग ने 6 लोगों को दिए नोटिस

हमीरपुर 19 जुलाई – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर शहर के आसपास के कुछ क्षेत्रों में अवैध निर्माण और नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों के उल्लंघन के मामलों का कड़ा संज्ञान लेते हुए टीसीपी विभाग ने कुल 6 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

मंडलीय नगर नियोजन कार्यालय हमीरपुर के योजना अधिकारी ने गांव लाहड़ और अणुकलां के 2-2 मामलों, बृजनगर वार्ड नंबर 5 और शिवनगर वार्ड नंबर 4 के एक-एक मामले में कुल 6 लोगों को नोटिस जारी करके 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...