‘मेरे भाई समान हैं कैसे लगाती लांछन’, BJP प्रत्‍याशी होशियार सिंह को लेकर और क्‍या बोलीं कमलेश ठाकुर

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की पत्नी एवं देहरा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मैंने मेहनत करके उपचुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मैं देहरा की बेटी हूं, इसलिए भाई समान भाजपा प्रत्याशी होशियार पर कोई लांछन नहीं लगाया।

कमलेश ने कहा कि मेरी अंतरात्मा ने इस बात की कभी अनुमति नहीं दी कि मैं भाजपा प्रत्याशी पर किसी तरह के आरोप लगाती। कमलेश ठाकुर ने ओक ओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री की पत्नी जरुर हूं, पर मेहनत करके विधायक बनी हूं और अब प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निवारण करुंगी।

कमलेश ने कहा कि यह उपचुनाव उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 25 वर्ष बाद क्षेत्र में कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि देहरा में सड़क और पानी की समस्याएं हैं, जिसका निवारण करने की तरफ ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करती है और उनका प्रयास भी क्षेत्र का समग्र विकास करना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...