मनेई के समीप तीखे मोड़ पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिरी

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

32 मील रानीताल मार्ग पर मनेई के समीप पिछले कल देर रात बड़ा हादसा पेश आया है। जिसमें एक कार मनेई के समीप तीखे मोड़ पर पलट गई और गहरे नाले में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक के पंजाब नंबर की कार लंज से 32 मील की ओर जा रही थी कि मनेई के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराने के बाद गहरे नाले में गिर गई। कर में 5 लोग सवार थे जिनमें 2 बच्चे थे। गनीमत यह रही कि हादसे में सवारों को मामूली चोटें आई है।

वहीं दुर्घटना के बाद कार सवार गाड़ी के पिछले शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। वहीं एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी लंज को दी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगरोटा सुरियाँ अस्पताल भेजा।

गाड़ी में सवार अमृतसर के वताए जा रहे हैं। जोकि चिंतपूर्णी व बगलामुखी के दरबार मे परिवार सहित माथा टेक कर अपने घर अमृतसर जा रहे थे कि देर रात ये हादसा हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...