पकड़ा गया नीट का पेपर चुराकर लीक करने वाला

--Advertisement--

पटना से सीबीआई की टीम ने धर दबोचा, एक साथी भी गिरफ्त में

हिमखबर डेस्क

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। नीट एग्जाम का पेपर चोरी करने वाले शख्स को पटना से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उसका एक साथी भी पकड़ा गया है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने यह गिरफ्तारी की है।

नीट पेपर चोरी करने वाले जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनके नाम पंकज कुमार और राजू सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार उर्फ आदित्य ने जिस ट्रंक से पेपर जा रहा था, उसमें से ही पेपर चोरी किया था। नीट पेपर चोरी करने के बाद फिर आगे बांटने के लिए उसने ही दिया था।

पंकज कुमार जमशेदपुर से पढ़ा हुआ है और बोकारो का रहने वाला है। हालांकि सीबीआई ने पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया है। पंकज के एक अन्य साथी राजू सिंह को भी हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नीट के पेपर को स्टील बॉक्स से चुराया गया था।

फिर पंकज के पेपर चुराने के बाद उसे लीक कराने में दूसरे आरोपियों ने भी मदद की थी। इससे पहले बिहार-झारखंड से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ दिन पहले सीबीआई ने झारखंड से रॉकी नाम के लडक़े को गिफ्तार किया था। वह अभी भी सीबीआई की रिमांड पर है। इसके बाद ही माना जा रहा था कि सीबीआई अब मुख्य सेटर तक पहुंच सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...