विधानसभा अध्यक्ष 18 जुलाई को चुवाड़ी में करेंगे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

--Advertisement--

चुवाड़ी/चम्बा – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 जुलाई से ज़िला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 17 जुलाई को सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को नैनीखड्ड क्षेत्र की विभिन्न 20 ग्राम पंचायतों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर चुवाड़ी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में  सुबह 11:30 बजे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह 19 जुलाई को  नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत जारी विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 20 जुलाई को सुबह 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर् मेला- 2024 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे। वह इसके पश्चात ज़िला में मानसून सीजन के दौरान आपदा तैयारियों तथा प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को लेकर भी जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...