फेसबुक पर सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार करने पर दो न्यूज़ चैनल्स के खिलाफ मामले दर्ज़

--Advertisement--

शिमला, 16 जुलाई – नितिश पठानियां

फेसबुक पर कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले सामने आए हैं। शिमला पुलिस ने एक ही व्यक्ति की शिकायत पर सदर पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर अपना न्यूज़ चैनल बनाकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है।

पहले मामले में छोटा शिमला निवासी प्रमोद गुप्ता ने शिकायत दी है कि एडीएम न्यूज़ भारत नामक न्यूज़ चैनल ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व हिमाचल प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से फेसबुक चैनल पर एक वीडियो जारी किया है।

दूसरा मामला भी प्रमोद गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने अपनी शिकायत में न्यूज़-4 हिमालय नामक न्यूज़ चैनल पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व हि०प्र० सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक फेसबुक पर इस कथित न्यूज़ चैनल ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं को बदनाम करने के लिए एक वीडियो अपलोड किया है।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों मामलों में सदर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 336(4) व 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बता दें कि पिछले कल ही प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर चलाने पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान की तरफ से बकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 साल जेल, 10 करोड़ तक जुर्माना, पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

हिमख़बर डेस्क  सरकार ने परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

बस को हाथ लगाने पर बवाल, सफाई कर्मी और कंडक्टर में खूब चले लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा के पंचरुखी बाजार में सोमवार सुबह...

HRTC परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में...

2000 रुपए नहीं मिलने पर 16 वर्षीय नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक हैरान...