कांगड़ा-चम्बा जिलों में BSNL से 12 दिनों में जुड़े 5100 नए उपभोक्ता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। इसके बिना आज के डिजिटल युग में रह पाना अब संभव नहीं है। मोबाइल के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना काफी मुश्किल है। विद्यार्थी हों या मजदूर, रेहड़ी वाला हो या ठेलावाला, दुकानदार हो या कोई आम व्यक्ति, हर किसी को मोबाइल चाहिए।

बीते दिनों निजी टैलीकॉम कंपनियों द्वारा नए टैरिफ प्लान लागू किए गए हैं। दरों में कुछ फीसदी तक वृद्धि हुई है। दाम बढ़ने से इंटरनैट उपभोक्ता कंपनियों की नीति से खफा हैं। दाम बढ़ाए जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने एक बार फिर सरकारी दूरसंचार कंपनी बी.एस.एन.एल. का दामन थामना शुरू कर दिया है। उपभोक्ता अपना नंबर पोर्ट बी.एस.एन.एल. में (पोर्टेबिलिटी सुविधा) करवा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बी.एस.एन.एल. धर्मशाला के अंतर्गत जिला कांगड़ा व चम्बा आते हैं। यहां पर जून महीने में करीब 2 लाख 90 हजार प्रीपेड/पोस्टपैड मोबाइल उपभोक्ता थे। जैसे ही निजी टैलीकॉम कंपनियों की ओर से 3 जुलाई से मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ौतरी की गई है, इन कंपनियों के बी.एस.एन.एल. की सेवा ठीक नहीं होने से कई उपभोक्ता असमंजस में भी उपभोक्ता बी.एस.एन.एल. की ओर दौड़े हैं। लोगों को एक बार फिर बी.एस.एन.एल. की याद आने लगी है।

बी.एस.एन.एल. धर्मशाला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 से 12 दिनों के भीतर यानी 15 जुलाई तक करीब 5100 नए उपभोक्ता बी. एस.एन.एल. से जुड़े हैं। इन नए उपभोक्ताओं में 1700 ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने पोर्टेबिलिटी सुविधा का लाभ लिया है। वहीं करीब 3400 नई बी.एस.एन.एल. सिम की बिक्री हुई है।

बी.एस.एन.एल. को मिल रहा फायदा : वरिष्ठ महाप्रबंधक

वी.एस.एन.एल. धर्मशाला के वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या ने कहा कि बी.एस.एन.एल. की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं दी जाती है। कई क्षेत्रों में 4जी सुविधा भी दी जा रही है। निजी मोवाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से बीते दिनों दरों में वृद्धि की गई है, उसका फायदा निःसंदेह वी.एस.एन.एल. को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का विश्वास वी.एस.एन.एल. में है। काफी संख्या में ग्राहक वी.एस.एन.एल. से जुड़ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों को बड़ा झटका, ‘पशु मित्र’ भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’...

पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

पालमपुर - बर्फू  शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर...

एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

हिमखबर डेस्क  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से...