मिड-डे मील वर्कर को 4500 बताकर दिया जा रहा 3500 रुपये मानदेय

--Advertisement--

मिड-डे वर्कर को 4500 बताकर दिया जा रहा 3500 रुपये मानदेय

चम्बा – अनिल संबियाल

मिड-डे मील वर्करों को 4500 बताकर 3500 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। सरकार इन वर्करों का शोषण कर रही है। इसके विरोध में मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लॉक कमेटी कलहेल की बैठक बुधवार को नकरोड़ में हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष होशयारा राम ने की।

सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र के बोल

बैठक में सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 3500 रुपये में परिवार चलाना संभव नहीं है। बावजूद इसके मिड-डे मील वर्कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर आज के समय से सबसे बदतर जिंदगी जी रहे हैं।

विभाग मानदेय बढ़ाने के लिए हर साल नए फरमान निकाल रहा है। कभी गार्डन तैयार करने की अधिसूचना आ जाती है तो कभी अतिरिक्त काम थोप दिए जाते हैं। जुलाई में ही विभाग ने प्री प्राइमरी के बच्चों को संभालने की अधिसूचना जारी की है। सवाल यह है कि मिड-डे मील वर्कर खाना तैयार करेगा या बच्चों को संभालेगा।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने फैसले में साफ कहा है कि मिड-डे मील वर्कर को 12 माह का मानदेय मिलना चाहिए, लेकिन सरकार इसकी अधिसूचना नहीं निकाल रही है। बजाय इसके 3500 रुपये देकर आठ घंटे काम करवाना चाहती है।

यूनियन सचिव चंद्रमणि के बोल

यूनियन के सचिव चंद्रमणि ने कहा की वर्करों में भारी रोष है। इसके विरोध में 18 जुलाई को पूरे हिमाचल में प्रदर्शन किए जाएंगे। मिड-डे मील वर्कर यूनियन भी चंबा में हल्ला बोलेगी।

ये रहे उपस्थित

बैठक में जय राम, हुसैन, नारो, भेखी, लोभी, देसराज, उत्तम चंद, कर्म चंद, रीता, ढ़ोलकी, सावित्री, पुष्पा, तजबीवी, हुम देई, हर देई, कमलेश, वीना, चिनो, रूखी आदि शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...