MRP से ज्यादा दाम वसूलने पर नपे दुकानदार

--Advertisement--

MRP से ज्यादा दाम वसूलने पर नपे दुकानदार

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

विधिक माप विज्ञान (माप तोल) बिलासपुर मंडल ने बंद पैकेट पर एमआरपी से अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने निरीक्षण के दौरान करीब 10 जगह नियमों की अवहेलना पाई, जिसके चलते संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इस बारे में विधिक माप विज्ञान (माप तोल) बिलासपुर मंडल के सहायक नियंत्रक प्रवीण सिउटा ने बताया कि बीते माह में विभाग द्वारा करीब 105 निरीक्षण किए गए। विभाग के पास लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि पैकेट बंद वस्तुओं पर ओवरचार्जिंग हो रही है।

मार्केट प्लेस, फोरलेन और एम्स से इस बारे में अधिक शिकायतें थी। यहां मूल्य से अधिक दाम वसूले जा रहे थे। इसके अलावा भार तोलने वाली मशीनों के भी निरीक्षण किए गए। जहां पर अनियमिताएं पाए जाने पर 14 हजार जुर्माना किया गया है।

उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि यदि आपसे कोई दुकानदार बंद पैकेट की वस्तु के एमआरपी से अधिक दाम वसूलता है, तो इसकी शिकायत विभाग से करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

हिमखबर डेस्क माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट...

HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आएगा रिजल्ट; जानें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा...

दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, वजह है खास

हिमखबर डेस्क भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय नई दिल्ली से शिमला...