हिमाचल में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमाचल में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर घायल

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के दनोह गांव में दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस वारदात में एक गुट के एक व्यक्ति बलदेव सिंह की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में कश्मीर सिंह, जसविंदर कौर व मनोहर लाल शामिल हैं। घायलों में कश्मीर सिंह की हालत गंभीर है। कश्मीर सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलदेव सिंह व उसका परिवार अपनी जमीन में पानी की निकासी के लिए रास्ते को दुरुस्त कर रहा था कि दूसरे गुट के लोगों ने जमीन की खुदाई करने वाले औजारों व पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में घायल बलदेव सिंह व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को स्वजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा में पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद बलदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया।

हमले में कश्मीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंचायत में घटित इस घटना से समूचा गांव शोक में डूब गया। वहीं दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अनिल कश्यप के बोल

इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कश्यप ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि तीन घायल हैं। घायलों के बयान के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमला करने वाले लोगों में अनिल कुमार, सुखदेव सिंह, दाताराम, कमला देवी शामिल हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...