नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के अंतर्गत आज नालागढ़ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नालागढ़ में प्रातः से ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लम्बी कतारें नज़र आई।

नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 93,831 मतदाताओं में से 74166 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 36310 महिला, 37854 पुरूष व 02 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अंतिम जानकारी मिलने तक कुल मतदान लगभग 79.04 प्रतिशत रहा।

इससे पहले प्रातः 09.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 16.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 18.97 पुरूष मतदाता तथा 18.97 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

प्रातः 11.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 34.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 36.74 पुरूष मतदाता तथा 32.26 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

दोपहर 01.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 51.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 50.87 पुरूष मतदाता, 52.35 महिला मतदाता तथा 33.33 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

सायं 03.00 बजे तक 63.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 62.67 पुरूष मतदाता, 64.83 महिला मतदाता तथा 33.33 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

सायं 05.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 74.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 74.29 पुरूष मतदाता, 75.71 महिला मतदाता तथा 66.67 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

मतदान समाप्त होने तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 79.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 78.94 पुरूष, 79.15 महिला तथा 66.67 तृतीय लिंगी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में चिट्टे सहित युवक पकड़ा, कहां बेचने जा रहा था, पता लगाएगी पुलिस

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस ने एक गुप्त सूत्र के...

नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी...