गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गैंग के निशाने पर हिमाचल की इस जेल के अधिकारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

--Advertisement--

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गैंग के निशाने पर हिमाचल की इस जेल के अधिकारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित बनगढ़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े गुर्गों से मिली इनपुट के आधार पर जिला ऊना पुलिस सतर्क हो गई है।

जेल में सख्ती होने के कारण अधिकारियों को निशाना बनाने की बात पंजाब पुलिस के मार्फत हिमाचल पुलिस को देर शाम मिली जिसके बाद जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत जेल का जायजा लिया। जेल की सुरक्षा को बढ़ाया गया और अंदर छानबीन कर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया।

गौरतलब है कि इस वक्त ऊना के जिला कारागार में पंजाब के कई गैंगस्टर विभिन्न मामलों में आरोपी के तौर पर बंद हैं, जिनका ट्रायल विभिन्न अदालतों में चल रहा है। पंजाब पुलिस की पकड़ में आए कुछ गैंगस्टरों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि बनगढ़ जेल के अधिकारियों को भी निशाना बनाने की योजना चल रही थी।

जिसके बाद पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस को इस बाबत सूचित किया था और हिमाचल की ऊना पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर जिला कारागार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को क्वार्टर में ले गया दरिंदा…फिर जबरन किया गलत काम, अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

हिमखबर डेस्क रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (किन्नौर...

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जेसीबी चलाकर किया तालाब निर्माण का शुभारंभ

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक...