बनकला में रास्ते को लेकर मारपीट, युवक के सिर पर डंडे से वार

--Advertisement--

बनकला में रास्ते को लेकर मारपीट, युवक के सिर पर डंडे से वार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनकला पंचायत में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पड़ोस के चाचा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस को भी शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने बीएनएस 2023 के अंतर्गत धारा 126 (2) व 115 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाए हैं कि रविवार रात उनके घर पर मेहमान आए हुए थे। इस दौरान महिला का भाई अक्षय कुमार बाइक लेकर जा रहा था। महिला ने आरोप लगाए हैं कि उनके पड़ोसी राजन ने पहले अक्षय के साथ बहसबाजी की। इसके बाद हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान अक्षय अपनी बाइक से नीचे गिर गया।

महिला ने आरोप लगाए हैं कि इसके बाद राजन के बेटे तरुण ने अक्षय के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला ने बताया कि पहले भी राजन उनके साथ मारपीट कर चुका है। इससे पहले उन्होंने घर के रिश्तों की वजह से समझौता कर लिया था। राजन ने बकायदा माफीनामा भी लिखा था। लेकिन इस बार दोबारा राजन ने मारपीट शुरू कर दी। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...