विकास के काम न होने पर उपप्रधान और 5 वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा

--Advertisement--

विकास के काम न होने पर उपप्रधान और 5 वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकास खंड तीसा के तहत चरोड़ी पंचायत के उपप्रधान सहित पांच वार्ड सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन प्रतिनिधियों ने पंचायत प्रधान और सचिव को त्यागपत्र भेजा है। मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र देने वाले सभी प्रतिनिधि उपायुक्त से मिलेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में विकास कार्य न होने पर यह फैसला लिया है। सामूहिक इस्तीफा देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाया है। बताया कि लंबे समय में उनके वार्ड और पंचायत में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत में विकास कार्य न होने के कारण ग्रामीण उनसे जवाब मांग रहे हैं। इस समस्या से तंग आकर उन्होंने पद से त्याग पत्र देने का फैसला लिया है। हालांकि, पंचायत पंचायत प्रधान और सचिव की ओर से इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही गई है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने सामूहिक त्यागपत्र तैयार कर प्रधान और सचिव को भेजा है। इस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए वे मंगलवार को उपायुक्त से भी मिलेंगे।

इन प्रतिनिधियों का आरोप है कि पंचायत में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें विकास करवाने के लिए चुना है। कुल मिलाकर उन्होंने इसकी वजह पंचायत प्रधान पर आरोप लगाए हैं।

पंचायत उप प्रधान जवारदीन के बोल

ग्राम पंचायत उप प्रधान जवारदीन ने बताया कि पंचायत में कार्य न होने के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। पांच वार्ड पार्षदों ने भी अपने पद से त्याग पत्र दिया है। इस बारे मंगलवार को वे उपायुक्त से मिलेंगे।

चरोड़ी पंचायत प्रधान कमलो के बोल

चरोड़ी पंचायत की प्रधान कमलो ने कहा कि इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं है। इस्तीफे के बारे में पत्र नहीं मिला है।

पंचायत सचिव रत्न चंद के बोल

ग्राम पंचायत सचिव रत्न चंद ने कहा कि सामूहिक त्याग पत्र को लेकर उनसे कोई नहीं मिला है। कहा कि इस बारे में काेई सूचना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...