द्रोणाचार्य महाविद्यालय में शपथ एवम समापन समारोह इम्प्रेशन का आयोजन

--Advertisement--

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में शपथ एवम समापन समारोह इम्प्रेशन का आयोजन।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में परामर्श एवम निर्देशन व आईक्यूएसी सेल ने सत्र 2022-24 के लिए छात्रों के लिए शपथ एवम समापन समारोह इम्प्रेशन का आयोजन किया।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी निदेशक डॉ. बी.एस.पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई वहीं बीएड अंतिम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने अपने दो वर्ष के कार्य का अनुभव सांझा किया।

इसके बाद कार्यकारी निदेशक डॉ. बीएस पठानियां ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें सकारात्मक प्रेरणा दी और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने को कहा। साथ ही अध्यात्म पर एक सत्र लिया।

वहीं प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने भावी अधयापकों को उनके अध्यापक के रूप में कर्तव्यों के बारे में शपथ दिलाई अंत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एससीए द्वारा धन्यवाद दिया गया ।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस.पठानियां, प्रधानाचार्य डा.प्रवीण कुमार शर्मा , शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा सहित समस्त अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...