नालागढ़ का रण : सुक्खू की दनादन सभाएं, केएल ठाकुर पर लगाए आरोप

--Advertisement--

नालागढ़ का रण : सुक्खू की दनादन सभाएं, केएल ठाकुर पर लगाए आरोप

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं । आज सुबह उन्होंने किरपालपुर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद अब से कुछ देर पहले उन्होंने रामशहर के गुरुकुंड में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

उन्होंने नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया और लोगों से वोट की अपील भी की। इस मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिस विधायक को 5 साल के लिए चुनकर जनता ने विधानसभा भेजा था लेकिन उसने बिना लोगों की परवाह किए अपने आप को 14 माह में ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे अब फिर भाजपा के टिकट से वह चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग आपकी वोट की कीमत लगाते हैं उन्हें सबक सिखाना बहुत जरूरी है और भविष्य में लोकतंत्र की दिशा और दशा आम जनता तय करती है । आगे से कोई आपका वोट लेकर बिक ना सके ।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने नालागढ़ की जनता को बीजेपी की मंडी में बेच दिया है। अब जनता के हाथ उन्हें सबक सिखाने का मौका है। और उन्हें इस 10 जुलाई को कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देकर विधानसभा भेजें ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की है और अगर विधायक भी कांग्रेस का होगा तो यहां तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने गुरुकुंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व विधायक पर पैसे लेकर इस्तीफा देने के गंभीर आरोप भी जड़े हैं ।

उन्होंने कहा है कि पूर्व विधायक को एक किश्त तो पहले ही मिल गई थी । जबकि दूसरी किस्त तब मिलनी थी जब वह इस्तीफा स्वीकृत हो जाता लेकिन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।

जिसके चलते वह धरना प्रदर्शन करने लगे और उसके बाद हाई कोर्ट में भी पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि सोच समझकर इस बार वोट करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...