04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

--Advertisement--

व्यय पर्यवेक्षक ने निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन को लेकर ली बैठक’    

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी प्रतिभा चैधरी ने रविवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा चार जुलाई से पहले निर्वाचन व्यय लेखा जमा करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशियों और उनके निवार्चन व व्यय एजेंटों के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल और कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा अधिकारियों ने भाग लिया।

इस बैठक में सभी 17 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को जोड़ कर अन्तिम व्यय लेखा तैयार किया गया तथा सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके एजेंटों को बताया कि तदानुसार अपने व्यय लेखा को संशोधित करके 04 जूलाई, 2024 या उससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कांगड़ा एवं रिटर्निंग अधिकारी कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र को समस्त औपचारिकताओं सहित जमा करवा दें।

बैठक में सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों व उनके एजेंटों ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक व उनकी टीम द्वारा तैयार किए गए निर्वाचन व्यय लेखा पर अपनी सहमति जताई तथा निर्धारित अवधि में अपना निर्वाचन व्यय लेखा जमा करवाने का आश्वासन दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...