मां की ममता : हिमाचल में बेटे को बचाने के लिए मां ने दी जान की कुर्बानी, करंट लगने से मौत

--Advertisement--

मां की ममता : हिमाचल में बेटे को बचाने के लिए मां ने दी जान की कुर्बानी, करंट लगने से मौत।

ऊना – अमित शर्मा 

नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर तीन में एक प्रवासी महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उर्मेश कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी मोजलपुर, जिला बदायूं, यूपी के रूप में हुई है, जो कि पिछले 12 वर्षों से परिवार सहित संतोषगढ़ में रहती थी।

उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह उर्मेश कुमारी संतोषगढ़ स्थित अपने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान उर्मेश कुमारी का 13 वर्षीय बेटा कूलर को तार लगा रहा था। इसी दौरान बेटे को करंट लग गया।

करंट लगता देख महिला ने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन महिला खुद तार के ऊपर गिर गई। हादसे में करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी पति के साथ संतोषगढ़ बाजार में मुंगफली की रेहड़ी लगाती थी, जो अपने पीछे 2 बेटे और एक बेटी छोड़ गई है।

एएसपी सुरेंद्र शर्मा के बोल 

उधर, एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...